नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एटीएस ने छह संदिग्ध आतंकियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। बताया जा रहा है कि इनमें से दो आतंकी ऐशबाग इलाके की फातिमा मस्जिद के पास किराए पर रह रहे थे और इन दोनों आतंकियों की निशानदेही पर करोंद इलाके की खातिजा मस्जिद के करीब से एक घर में रहे रहे चार और आतंकियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। खुफिया एजेंसी इनसे पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश ATS को सूचना मिली थी कि भोपाल में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। पड़ताल के बाद शनिवार देर रात 3:30 बजे पुलिस ऐशबाग पहुंची और एक बिल्डिंग में छापा मारा। यहां से दो लोगों को पकड़ा गया। पड़ोसियों के अनुसार दोनों संदिग्ध आतंकी करीब डेढ़ साल से नायाब जहां के मकान में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी मकान के नजदीक ही एक लड़की भी किराए से रहती थी। संदिग्ध आतंकी इस लड़की को सूखा राशन देते थे। वह इन्हें खाना पका कर देती थी। हालांकि वह 11 महीने पहले मकान खाली करके जा चुकी है।
Deewan Singh
Editor