नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क चीन से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां हुए विमान हादसे में कई लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 133 पैसेंजर्स को ले जा रहा चाइना ईस्टर्न पैसेंजर जेट गुवांग्शी में क्रैश हो गया। जिस पहाड़ी पर यह विमान क्रैश हुआ है वहां की कुछ तस्वीरें भी मीडिया प्लेटफार्म पर सामने आई हैं। पहाड़ी से धुआं उठता नजर आ रहा है। इस हादसे में कितने यात्री मारे गए हैं, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं।
जानकारी के अनुसार यात्रियों को ले जा रहा विमान बोइंग 737 है। इस मॉडल के विमान पहले भी कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं। चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुतािबक, फ्लाइट MU 5735 ने दोपहर सवा एक बजे कुनमिंग चांगशुई एयरपोर्ट से उड़ा भरी थी। ये फ्लाइट 3 बजे गुआंगझोऊ तक पहुंचनी थी। जो बोइंग हादसे का शिकार हुआ है, वो साढ़े छह साल से एयरलाइंस में ऑपरेट हो रहा था। हादसे के बारे में चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का बयान नहीं आया है।
Deewan Singh
Editor