नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस को ललकारते हुए कहा कि अगर रूस ने नाटो की सीमा में घुसने का प्रयास किया तो इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे। बता दें कि यह पहली बार है जब बाइडन ने रूस के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है। खास बात यह है कि नाटो संगठन की बैठक के बाद बाइडन का यह बयान सामने आया है। यूक्रेन संघर्ष के दौरान यह रूस के लिए एक गाइडलाइन है। बाइडन ने साफ कर दिया है कि रूसी सेना को यूक्रेन तक ही सीमित रहना होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि नाटो एकजुट है उसे तोड़ा नहीं जा सकता है। उधर 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस ने हमला किया था। इसके बाद से अब तक जंग जारी है। रूस यूक्रेन के कई शहरों को तबाह कर चुका है। जंग के 32वें दिन लवीव और मारियूपोल पर रूसी रॉकेटों से जबरदस्त हमला बोला गया है। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि, अब मारियूपोल को रूसी हमलों से बचा पाना संभव नहीं है। इससे पहले रूस का बयान आया था कि, उसने यूक्रेन में युद्ध के पहले चरण को पूरा कर लिया है। अब वह दूसरे चरण की ओर आगे बढ़ेंगे।
Deewan Singh
Editor