उत्तर प्रदेश के बरेली में अवैध निर्माण पर सीएम योगी आदित्यनाथ के बुल्डोजर की दहशत देखने को मिलती है। योगी सरकार ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भी राज्य में कई अवैध संपत्तियों पर बुल्डोजर चलाया था और चुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ ने स्वयं कहा था कि बुल्डोजर अभी सर्विस के लिए गए हैं, चुनाव के बाद फिर से चलाए जाएंगे। योगी आदित्यनाथ के सत्ता में वापसी के बाद फिर से बुल्डोजर अपने काम पर लग गए हैं। जिसमें बरेली के भोजीपुरा से समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर भी बाबा का बुल्डोजर चला।
"उनके मुंह से आवाज निकलेगी, हमारी बंदूकों से धुआं नहीं गोली निकलेंगी।"
यह बयान देने वाले बरेली के विधायक शहज़ील इस्लाम के अवैध पैट्रोल पम्प पर बुलडोजर चल गया।
अप्रैल में इतनी ठंड, मई में तो बर्फ पड़ेगी😎 pic.twitter.com/zHRdKAxR3B
— Pankaj Parashar (@PANKAJPARASHAR_) April 7, 2022
गुरुवार को बरेली विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पर बुल्डोजर चला दिया। आरोप है कि शहजिल इस्लाम ने यह पेट्रोल पंप अवैध जमीन पर बनाया है। आपको बताते चलें, चार दिन पहले ही शहजिल इस्लाम ने एक कार्यक्रम के दौरान सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा था। तब शहजिल ने कहा था कि अगर सपा कार्यकर्ताओं पर कोई आवाज उठेगी तो उसका जवाब गोलियों से दिया जाएगा।
शहजिल इस्लाम के इस बयान के चार दिन बाद ही उनके सीबीगंज थाना भेत्र के परसाखेड़ा में दिल्ली हाईवे पर बने पेट्रोल पंप पर बीडीए ने कार्रवाई के तहत बुल्डोजर चला दिया। बीडीए के अनुसार यह पेट्रोल पंप अवैध जमीन पर बना है और चार JCB मशीनों की मदद से इस पेट्रोल पंप पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान यहां भारी संख्या में पुलिसबल भी तैनात रहा ताकि इस कार्रवाई में कोई विवाद उत्पन्न न हो सके।