नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मरीजों में फिर से बढ़ोत्तरी होने लगी है। लगातार बढ़ रहे मरीजों से स्वास्थ्य महकमा चिंतित हैं वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों में फिर से भय का माहौल बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरीजों की संख्या में कल की तुलना में आज वृद्धि देखी गई है। हालांकि मृतकों की संख्या में दो दिनों से भारी कमी देखी जा रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,150 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 175 अधिक है और इस दौरान चार लोगों की मौत भी हो गई। स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 954 रही। उधर देश में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 186.51 करोड़ (1,86,51,53,593) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,27,22,442 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 2.42 करोड़ (2,42,97,421) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई। अब तक 1,44,161 प्रीकॉशन खुराक लगाई गई हैं। लगातार गिरावट दर्ज करते हुए भारत में सक्रिय मामले आज कम होकर 11,558 रह गए। सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.03 प्रतिशत हैं। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 954 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,25,08,788 हो गई है।
Deewan Singh
Editor