नई दिल्ली। सावधान! हमारी लापरवाही हमें भारी पड़ सकती है, इसलिए कोरोना से बचाव अभी भी जरूरी है। देश में एक हफ्ते के बाद कोरोना के मामलों में फिर बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 1335 नए मामले सामने आएं हैं। कोरोना के नए मामलों में 110 मरीजों का इजाफा हुआ है। बतादें कि गुरुवार को कोरोना के 1225 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में मृतकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। कोरोना के कारण बीते दिन 52 लोगों की मौत हुई है जबकि इससे पहले 28 मरीजों की मौत हुई थी। कोरोना से अब तक 5,21,181 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 184.31 करोड़ (1,84,31,89,377) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,20,52,965 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 1.72 करोड़ (1,72,91,282) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। लगातार गिरावट दर्ज करते हुए भारत में सक्रिय मामले आज कम होकर 13,672 रह गए। सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.03 प्रतिशत हैं। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 1918 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,24,90,922 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कुल 6,06,036 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 78.97 करोड़ से अधिक (78,97,70,958) जांच की गई हैं। साप्ताहिक और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.23 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.22 प्रतिशत है।
Deewan Singh
Editor